जबलपुर में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलटी तेज रफ्तार कार, पति-पत्नी की मौत

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में गोसलपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ है, एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हुई और पलट गई। इस हादसे में दंपति की दर्दनाक मौत हो गई है। इस घटना में कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गोसलपुर थाना अंतर्गत रामपुर के पास हाइवे पर एक तेज गति से आ रही स्विफ्ट कार अनियंत्रित हो गई थी। पति-पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई है। इस घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी यह घटना बुधवार की है, शव को कार से निकालर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

एडिशनल एसपी सूर्यकान्त शर्मा से मिली जानकारी के अनुसार मृतक दंपति कटनी के रहने वाले थे, जबलपुर से कटनी जा रहे थे। तभी उनकी कार गोसलपुर हाइवे पर सड़क हादसे का शिकार हो गई। एक्सीडेंट के बाद कार पलट गई। पति-पत्नी दोनों की मौत हो गई है। फिलहाल गोसलपुर थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

किसी भी कीमत पर हरियाणा को पानी नहीं देंगे… नांगल डैम पहुंचकर बोले CM भगवंत मान     |     ऑपरेशन सिंदूर के जवाब में कल रात पाकिस्तान ने भारत के इन शहरों में किए हमले, सेना ने पूरी तरह किया फेल     |     ‘वो तो जावेद निकला…’, पहले से एक बीवी, फिर भी हिंदू लड़की से की दूसरी शादी; ऐसे खुला डार्क सीक्रेट     |     ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाया पाकिस्तान, अमृतसर को निशाना बनाकर दागी मिसाइलें     |     बेंगलुरु में MBA, केरल से LT की पढ़ाई, कश्मीर में खोला लैब… पहलगाम हमले का मास्टर माइंड कैसे बना आतंकी?     |     जम्मू-कश्मीर के रामबन में बाढ़ और लैंडस्लाइड से बिगड़े हालात, जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद     |     रांची: रिम्स हॉस्पिटल में महिला डॉक्टर से छेड़छाड़, जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन ने सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल     |     महिला के साथ लहरिया लूट रहे थे दारोगा जी, लोगों ने पकड़ा और कर दी कुटाई     |     भारत के इस गांव तक पहुंचे थे पाकिस्तानी टैंक, पहले के मुकाबले वीभत्स हुआ फायरिंग का तरीका… आरएस पुरा के लोगों ने बताया     |     उत्तरकाशी हेलीकॉप्टर हादसे में मां-बेटी की मौत, तीर्थयात्रा पर गईं थी दोनों     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें