बंद क्वार्टर से मिला युवक का शव, इलाके में दहशत का माहौल

गुरदासपुर : स्थानीय सरकारी कॉलेज के बंद आवासीय क्वार्टर में 20 वर्षीय युवक का शव मिला है। संदेह है कि युवक की मौत नशीली दवाओं के ओवरडोज से हुई। पंजाब केसरी ने कुछ रोज पहले ही इन सरकारी आवासीय क्वार्टर जो लंबे समय से बंद पड़े हैं, में नशा करने वालों के आने का  समाचार प्रकाशित किया था। तब भी आसपास रहने वाले लोगों ने सूचित किया था कि नशे के आदी युवा यहां नशा करने आते हैं और अंदर बड़ी मात्रा में सीरिंज और अन्य नशे का सामान पड़ा होता है।

इसके बाद पुलिस के जवान लगातार इलाके में गश्त करने लगे और सरकारी कॉलेज प्रबंधन ने इलाके की सफाई भी करवाई, लेकिन इसके बावजूद आज यहां युवक का शव मिला। शव के पास खून और एक सिरिंज भी मिली। मृतक युवक की पहचान 20 वर्षीय रोहित के रूप में हुई है, जो एक प्रवासी राजस्थानी परिवार से संबंध रखता था और पुराने कपड़े बेचने का काम करता था।

मृतक रोहित कुमार के भाई दीपक कुमार व अन्य रिश्तेदार ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक रोहित गत दिवस ही गुजरात से आया था तथा रात को खाना खाने के बाद टहलने के लिए घर से निकला था, लेकिन वापस घर नहीं लौटा। सुबह उन्हें उसका शव सरकारी कॉलेज के पुराने क्वार्टर में पड़ा मिला। उन्होंने बताया कि उन्हें नहीं पता कि मृतक रोहित कब से नशा कर रहा था, लेकिन जब कुछ लड़के उसे बुलाते थे तो वह घर से निकल जाता था। रोहित के पोस्टमॉर्टम के बाद यह भी पता चलेगा कि उसे नशीला पदार्थ दिया गया था या उसकी पिटाई की गई थी।

वहीं, क्षेत्र निवासी बिट्टू शर्मा ने बताया कि इन क्वार्टरों में नशेड़ियों के लगातार आने जाने की शिकायतें पहले भी की जा चुकी हैं। इसके बाद पुलिस के जवान लगातार यहां गश्त करते रहते हैं, लेकिन देर रात अंधेरे का फायदा उठाकर नशेड़ी यहां आकर नशा करते हैं। इसके परिणामस्वरूप आज यहां एक युवक की मौत हो गई।

किसी भी कीमत पर हरियाणा को पानी नहीं देंगे… नांगल डैम पहुंचकर बोले CM भगवंत मान     |     ऑपरेशन सिंदूर के जवाब में कल रात पाकिस्तान ने भारत के इन शहरों में किए हमले, सेना ने पूरी तरह किया फेल     |     ‘वो तो जावेद निकला…’, पहले से एक बीवी, फिर भी हिंदू लड़की से की दूसरी शादी; ऐसे खुला डार्क सीक्रेट     |     ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाया पाकिस्तान, अमृतसर को निशाना बनाकर दागी मिसाइलें     |     बेंगलुरु में MBA, केरल से LT की पढ़ाई, कश्मीर में खोला लैब… पहलगाम हमले का मास्टर माइंड कैसे बना आतंकी?     |     जम्मू-कश्मीर के रामबन में बाढ़ और लैंडस्लाइड से बिगड़े हालात, जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद     |     रांची: रिम्स हॉस्पिटल में महिला डॉक्टर से छेड़छाड़, जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन ने सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल     |     महिला के साथ लहरिया लूट रहे थे दारोगा जी, लोगों ने पकड़ा और कर दी कुटाई     |     भारत के इस गांव तक पहुंचे थे पाकिस्तानी टैंक, पहले के मुकाबले वीभत्स हुआ फायरिंग का तरीका… आरएस पुरा के लोगों ने बताया     |     उत्तरकाशी हेलीकॉप्टर हादसे में मां-बेटी की मौत, तीर्थयात्रा पर गईं थी दोनों     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें